त्यागी समाज के मेधावी बच्चों को अलंकृत करने देवभूमि पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम

vivratidarpan.com रुड़की — श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि उन्होंने छिछोरा और भद्दा ब्यान दिया,जिससे न केवल उत्तराखंड का,बल्कि देवभूमि और यहां के वीरसैनिकों का भी अपमान हुआ है।रुड़की में दिल्ली रोड स्थित ओम बिहार कॉलोनी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है।यहां के अनेक जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है,ऐसे में प्रदेश को लेकर की गई टिप्पणी उन सभी सैनिकों और शहीदों का अपमान है,जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए,साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पत्नी से भी माफी मांगनी चाहिए,क्योंकि वह भी उत्तराखंड से हैं।राहुल गांधी के दावे पर भी निशाना साधते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के दावों पर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि विपक्ष तेरह करोड़ लोगों के वोट कटने का दावा कर रहा है।राहुल गांधी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे तेरह लोगों को भी सामने लाकर दिखाएं।राहुल गांधी के सत्ता में आने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वर्ष 2029 ही नहीं,बल्कि 2039 तक भी सत्ता में नहीं आने वाले।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं,इससे पूर्व उन्होंने नगर में आयोजित त्यागी समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया,साथ ही समाज के प्रबुद्ध जनों का भी सम्मान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *