डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयंती समारोह में गया से कॉंग्रेस जन 25 अक्टूबर को बापू सभागार पटना जायेंगे

vivratidarpan.com गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक बिहार के निर्माता कहे जाने वाले, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयंती समारोह में गयाजी से हज़ारों की संख्या में पटना के बापू सभागार जाएंगे।
गयाजिला के सभी प्रखंड, पंचायत, गांव, मुहल्ला से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गया जिला कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष डॉक्टर शशि शेखर सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, मदीना खातून,धर्मेंद्र कुमार निराला, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, नवाब अली,प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह मंटू, कुमार ओंकार शक्ति,ब्रजेश राय,शिव चौरसिया,चंदन महतो,अर्जुन गुप्ता,शंभू शरण सिंह,मदन सिंह,शिव नाथ प्रसाद,कौशल श्रीवास्तव,आदि ने कहा कि राज्य सभा सांसद, सी डब्ल्यू सी सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित जयंती समारोह में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे , राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, सहित कॉंग्रेस के कई राष्ट्रीय, प्रांतीय, नेता संबोधित करेंगे, जिन्हें सुनने गयाजी से ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
नेताओं ने कहा कि 25 अक्टूबर को सुबह से ही लोग विभिन्न ट्रेनें, छोटी- बड़ी गाडियों से पटना के लिए रवाना होंगे।
नेताओं ने कहा डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वें जयंती पर इन्हें भारतरत्न प्रदान करने हेतु एकजुट होकर मांग किया जाएगा, तथा इनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *