शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

vivratidarpan.com नागल — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नागल राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना नागल पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनीश पुत्र माजिद निवासी ग्राम चेहरोली, थाना नागल, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त आमादा फसाद की स्थिति में था, जिसके चलते शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार राणा तथा हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *