( 1 ) दिव्य मिलन
है महारास पर्व..,
हरि भक्तों का !!
( 2 ) गोपियों साथ
भगवान कृष्ण ने..,
रचाया रास !!
( 3 ) वृंदावन में
शरद पूर्णिमा पे..,
होए ये लीला !!
( 4 ) परमात्मा का
है जीवात्मा के साथ..,
शाश्वत रास !!
( 5 ) भक्ति सेवा में
इंद्रियाँ समर्पण..,
है महारास !!
( 6 ) शशि अमृत
चले है बरसते..,
दिन ये खास !!
( 7 ) गोपियाँ कृष्ण
रचाएं महारास..,
भर उल्लास !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |
