नन्हा दर्शक – डॉ.प्रियंका सौरभ

टीवी पर दुनिया नई,

नन्ही-नन्ही आँख।

ज्ञान, हँसी, कल्पनाएँ,

भर दें मन में पाँख॥

 

सोफ़े पर बैठा हुआ,

देखे ध्यान लगाय।

रंग-बिरंगी हर कथा,

मन में खुशी जगाय॥

 

सीखे अच्छे संस्कार,

सुनकर मीठी बात।

सच, साहस, सद्भाव का,

पाए सुंदर साथ॥

 

खेल-कूद भी ज़रूरी,

पढ़ना भी हर रोज़।

संतुलन से ही मिले,

जीवन का सरताज॥

 

माँ-पापा की सीख से,

बढ़े सदा सम्मान।

नन्हे सपनों को मिले,

उज्ज्वल आसमान॥

– डॉ. प्रियंका सौरभ

उब्बा भवन, आर्यनगर

हिसार (हरियाणा) – 125005

मोबाइल: 7015375570

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *