जनता दल ( यूनाइटेड) कार्यकर्ता सम्मान समारोह का उद्घाटन विधायक अनन्त कुमार सिंह ने किया

vivratidarpan.com मोकामा। घोसवरी प्रखण्ड में जनता दल ( यूनाइटेड) का भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का उद्घाटन मोकामा के लोकप्रिय विधायक,अनन्त कुमार सिंह ने किया।
सम्मान समारोह में प्रखण्ड अध्यक्ष, परशुराम पारस समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं को विधायक अनन्त कुमार सिंह ने चादर ( अंग वस्त्र) ओढाकर सम्मानित किया। अनन्त सिंह जिन्दाबाद और जनता दल ( यूनाइटेड) जिन्दाबाद से वातावरण गुंजयमान हो उठा।
मौके पर विधान पार्षद, ललन प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक अनन्त कुमार सिंह का जनता प्रेम और कार्यकर्ता प्रेम काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि जनता दल ( यूनाइटेड) का संगठन विस्तार में में आप सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ने संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कमिटी विस्तार का आह्वान किया।
कार्यक्रम में परमानन्द प्रसाद, धीरज कुमार सिंह सहित भी सैकड़ों कार्यकर्ताएं उपस्थित थे।  रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *