स्वतंत्रता का सच्चा अर्थ जब विकास की रोशनी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुँचे – अमन बिष्ट

vivratidarpan,com यमकेश्वर – स्वतंत्रता का सच्चा अर्थ तभी सार्थक होता है, जब विकास की रोशनी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुँचे और हर व्यक्ति की आवाज़ सुनी जाए। आज हमारा‌ देश 80 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और आजादी के 79 वर्षों बाद यमकेश्वर विधानसभा में विकास की एक नई तस्वीर दिखाई दे रही है। यमकेश्वर उदय क्षेत्र के विकास और जनसेवा की एक नई पहचान बन रहा है।
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांगें और यमकेश्वर की बहुप्रतीक्षित योजनाएं आज माननीय विधायक यमकेश्वर श्रीमती Renu Bisht जी के नेतृत्व में धरातल पर उतर रही हैं। क्षेत्र के प्रति उनका सेवा, समर्पण और विकास का विजन वास्तव में प्रशंसनीय है। ये विकास कार्य यमकेश्वर के प्रत्येक परिवार के लिए स्वतंत्रता दिवस की एक अनमोल भेंट हैं। सेवा, समर्पण और विकास की यह यात्रा अब नए यमकेश्वर और विकसित यमकेश्वर की ओर बढ़ रही है।
– अमन बिष्ट , 36 यमकेश्वर विधानसभा उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *