( 1 ) सितारों में तू
चाँद बन खिल आए..,
मेरे अरमानों को पंख लगाए !!
( 2 ) मन फलक पे
तू चाँदनी बिखेरती जाए..,
मेरे आनन पे खुशी छाए !!
( 3 ) क्षितिज पार चले
तू भाव लालिमा छितराए..,
मेरे मन को लुभाती जाए !!
( 4 ) अँधेरी रातों में
तू प्रेम नूर बरसाए..,
मेरी धड़कनों को गति दे जाए !!
( 5 ) ख़्वाबों में तू
नित दौड़ी चली आए..,
मेरे गीतों को रागिनी दे जाए !!
-सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |
