मेघा अग्रवाल (नागपुर) हुई सम्मानित 

vivratidarpan.com लखनऊ (कवि संगम त्रिपाठी)   – अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन लखनऊ में संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापक आरती दुबे ( शुक्ला ) व डॉ प्रिया ठाकुर ने मुख्य अतिथि आ० नम्रता पाठक, कार्यक्रम अध्यक्ष सौदागर सिंह व उपस्थित अतिथियों ने मेघा अग्रवाल नागपुर महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश की राजधानी में सम्मानित किया।
समारोह का संचालन अंकुर पाठक ने किया। इस साहित्यिक आयोजन में देश भर से कवि कवयित्री व साहित्यकार शामिल हुए। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने मेघा अग्रवाल नागपुर को बधाई दी और विज्ञप्ति में बताया कि कवयित्री मेघा अग्रवाल हिंदी प्रचार प्रसार में शामिल हैं और साहित्य संस्कृति व भाषा को समृद्ध बनाने में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *