vivratidarpan.com जबलपुर – अखिल भारतीय साहित्यकार पत्रकार सम्मान, कादंबरी समारोह 2026 में प्रयागराज की कवयित्री डॉ. नीलिमा मिश्रा नीलम को उनके काव्य-संग्रह ‘एक नया अरुणोदय’ के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. नीलिमा मिश्रा की अब तक पाँच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। “कहे द्रौपदी” खंडकाव्य, “यादों के आस-पास” ग़ज़ल संग्रह, “भावों की सुरसरि, पंख लगे सपने”, सजल-संग्रह। सजल-सर्जना समिति, मथुरा, के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. नीलिमा मिश्रा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और प्रयागराज में उनके परिजनों, साहित्यकारों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।डॉ.अनिल गहलौत, श्रीमती रेखा लोढ़ा, इंजी संतोष सिंह, डॉ, प्रशांत नायक, वरूण नायक, अंजली, अनन्या मिश्रा, आंजनेय मिश्रा, एडवोकेट हरवेंद्र सिंह, श्री राजेश तिवारी, अनुपम, अनिल शुक्ला, अरुण शुक्ला, अमिता शुक्ला, डॉ कुमकुम शुक्ला, कविता उपाध्याय, रेनू मिश्रा, उमा मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, डॉ. संगीता बाजपेई प्रीति, रचना सक्सेना, उमेश श्रीवास्तव, कैप्टन सुशील पांडेय, श्री विजय बागरी, मुकेश पांडेय, ज्ञानेश कमल, गौरीश, रजनी शुक्ला, अरुण मिश्रा ने बधाइयाँ देकर अपनी खुशी व्यक्त की।
शहीद स्मारक भवन, गोल बाजार में कादंबरी संस्था के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे और सचिव श्री राजेश पाठक प्रवीण जी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पूरे देश से आए 129 रचनाकारों को पुरस्कृत किया गया।
