करवा चौथ – सुनील गुप्ता

( 1 ) करवा चौथ
व्रत अति पावन..,
खिलाए मन !!
( 2 ) सौभाग्यवती
स्त्रीयाँ जो रखें व्रत..,
रहें प्रसन्न !!
( 3 ) लम्बे आयुष
पति स्वास्थ्य के लिए..,
रहें निर्जल !!
( 4 ) मेहंदी रचा
सोलह श्रृंगार से..,
करें पूजन !!
( 5 ) सुखी संसार
पाएं स्नेह अपार..,
संतोष धन !!
( 6 ) दे चंद्र अर्ध्य
ओ छलनी दर्शन..,
व्रत पारण !!
( 7 ) कठिन व्रत
मिले स्नेह सौगात..,
खिले जीवन !!
सुनील गुप्ता,
जयपुर,राजस्थान |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *