vivratidarpan.com देवबंद — गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा मे सरबत के भले के लिए आत्म रस कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक संगत ने गुरबाणी कीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
रेलवे रोड़ स्थित गुरूद्वारा साहिब में शनिवार रात आयोजित आत्म रस कीर्तन दरबार मंे भाई प्रितपाल सिंह रजीना (कनाडा) व बीबी जलमीन कौर (दिल्ली) के जत्थे ने सुरीली आवाज में रसमयी भक्ति कीर्तन कर संगत को आनंदित कर दिया। वाहेगुरू वाहेगुरू के जाप से वातावरण गूंज उठा। रात करीब 12ः30 बजे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व प्रातः श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग डाले गए। कीर्तन दरबार में सहारनपुर, रूड़की, रामपुर मनिहारान व मुजफफरनगर की संगत ने बड़ी संख्या में हाजिरी भर कार्यक्रम की रौनक को बढाया। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से रागी जत्थों व बाहर से संगत लेकर आए लोगों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिंघ ब्रदर्स लाईव डाट काॅम पर दिखाया गया। भाई धर्म सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। गुरू अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान डा0 रवि प्रकाश खोराना, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, अरूण गुप्ता, डा.गुरदीप सिंह सोढी, सचिन छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह, श्याम लाल भारती, हर्ष भारती, बलदीप सिंह,चन्नी बेदी, हर्षप्रीत मनचंदा, मोहित मल्होत्रा, युवराज सिंह, अमन सेठी, दिनेश ऋषि, राजेश अनेजा, मानव सिंह, राजपाल नारंग, प्रेम मल्होत्रा, ईश्वर उपाध्याय, डा. अशोक चैधरी, ज्ञानी अमनदीप सिंह, हन्नी कपूर, कैप्टन कपूर, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद
