( 1 ) पृथ्वी
है हमारी धरती माता,
आओ इसका हम कर्ज़ चुकाएं !!
( 2 ) पृथ्वी
से है हमारा अस्तित्व,
आओ इसके पर्यावरण को बचाएं !!
( 3 ) पृथ्वी
के विकास संरक्षण हेतु,
आओ एक वृक्ष अवश्य लगाएं !!
( 4 ) पृथ्वी
है यदि संरक्षित सुरक्षित,
तो विकास की ओर हम बढ़ पाएं !!
( 5 ) पृथ्वी
है पंचभूतों में एक,
बिन इसके जीवन रच न पाए !!
( 6 ) पृथ्वी
है जीवन आधार हमारा,
चलें प्रकृति संग संतुलन बनाए !!
( 7 ) पृथ्वी
धरती को हम बचाके,
स्वच्छ पृथ्वी, हरित पृथ्वी बनाएं !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |
