आचार्यकुल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने अनमोल कुमार

vivratidarpan.com पटना। आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेंद्र ने अधिसूचना निर्गत कर अनमोल कुमार को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।
जारी अधिसूचना में डाॅ प्रदीप सारंग, संपादक, सन्दौली टाइम्स को राष्ट्रीय परामर्शदाता, डॉ पी० एस०दयाल, कुलपति, थावे विद्यापीठ को अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का व्यवस्थापक सह प्रमुख, डॉ शिवनाथ सिंह शिव कुलसचिव, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख सह अन्तर्राष्ट्रीय काव्य महाकुम्भ का प्रभारी, कवि  इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, कुलसचिव, काशी हिन्दी विद्यापीठ को राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख, सत्येन्द्र कुमार पाठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रभात कुमार वर्मा, संपादक,  दस्तक प्रभात को राष्ट्रीय प्रभारी, पत्रकार कोषांग सह परामर्शदाता बनाया गया।
अधिसूचना में संत विनोबा भावे द्वारा संस्थापित निर्भय,  निष्पक्ष,  असंप्रदायिक,  अहिंसक,  अराजनैतिक विचारों का विद्यापीठ आचार्यकुल के सिद्धांतों पर चलने का भी निदेश दिया गया। हमारा मंत्र – जय जगत, हमारा लक्ष्य – विश्वशान्ति, हमारा तंत्र – ग्राम स्वराज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *