vivratidarpan.com देवबंद – सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल को नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपांकर दत्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें
कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया। देवबंद निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल को सम्मानित किए जाने पर लेखकों, पत्रकारों और समाजसेवी लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सुरेंद्र सिंघल राजनीतिक विश्लेषक एवं सहारनपुर के उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार है, वह 45 साल से भी ज्यादा से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। लेखन के मामले में उन्हें महारत हासिल है। उनके द्वारा लिखी गई राजनीतिक खबरें और लेख दूर-दूर तक अपनी विशिष्ठ छाप छोड़ते है। उन्होंने कई वर्षों तक देश की प्रतिष्ठित न्यूज मैग्जीन इंडिया टुडे में यूपी की राजनीति और अन्य प्रमुख विषयों पर विशेष लेख लिखे। राष्ट्रीय न्यूज पेपर जनसत्ता (इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप) में वह 40 साल से भी ज्यादा से कार्यरत है। वह दैनिक भास्कर ग्रुप से भी जुडे है, दैनिक भास्कर में नई दिल्ली और यूपी की प्रमुख खबरें और संपादकीय पृष्ठ पर उनके विशेष लेख कई वर्षो से प्रकाशित हो रहे है। वह समाचार न्यूज एजेंसी यूएनआई में भी लंबे समय से सहारनपुर जनपद के लिए कार्य कर रहे है। इसके अलावा देश के कई प्रमुख अखबारों, वेबसाइट पर भी उनके लेख और खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होते है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता द्वारा सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंघल को ‘‘कैपिटल फाउंडेशन’’ अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर विख्यात शायर डा.नवाज देवबंदी, वरिष्ठ पत्रकार यश प्रभाकर, हर्ष प्रभाकर, अशोक गुप्ता, आलोक तनेजा, सचिन गुप्ता (खतौली), गौरव सिंघल, परमवीर कौशिक, असद सिद्दीकी, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी,मुशर्रफ उस्मानी, गुरजोत सिंह सेठी, डा. शिबली इकबाल, महताब आजाद, समीर चौधरी, सहारनपुर के प्रमुख योगाचार्य पद्मश्री भारत भूषण, सहारनपुर के प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सक डा. पीडी गर्ग, डा. डीके जैन, प्रमुख योगाचार्य डा. वरूणवीर,
लोकेश वत्स एडवोकेट, अजय गुप्ता, पंकज गुप्ता (प्रिटिंग प्रेस), समाजसेवी अजय गोयल, देवबंद के प्रमुख अधिवक्ता अनुपम वशिष्ठ, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा, सहारनपुर के प्रमुख व्यापारी नेता शीतल टंडन, वुड कार्विंग एक्सपोर्टर असलम सैफी, जामिया तिब्बिया के सचिव डा. अनवर सईद व फप्रशासनिक अधिकारी डा.अख्तर सईद, समाजसेवी चौधरी ओमपाल सिंह, राजीव गुप्ता, प्रमुख कपडा व्यापारी शशांक जैन, श्री रामकृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरूण गोयल,
शिक्षक मोहित आनंद आदि ने हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद
