vivratidarpan.com रुड़की (हरिद्वार) – मुख्य सेवक सदन (मुख्यमंत्री आवास) देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों अन्तर्रष्ट्रीय शायर व उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफ़ज़ल मंगलोरी को राज्य का सबसे बड़ा उर्दू साहित्य का पुरस्कार “उत्तराखंड गौरव सम्मान, उनवान चिश्ती अवार्ड -2025 प्रदान किया गया।। मंगलोरी की उर्दू साहित्य में दीर्ध कालीन सेवाओं के फलस्वरूप एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये,शाल, अवार्ड, सम्मान पत्र भेंट कर मुख्यमंत्री ने मंगलोरी की साहित्यिक व सामाजिक सेवाओं को सराहा।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण ,अल्पसंख्यक कल्याण व भाषा मंत्री खजान दास स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे। ।निदेशक भाषा मायावती ढकरियाल ने कहा कि अफजल मंगलोरी ने देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है और उनकी हर विधा में आठ पुस्तकें आ चुकी हैं।अन्य भाषाओं में उत्तराखंड गौरव सम्मान 2025 पाने वाले साहित्यकारों में डॉ जितेन ठाकुर, डॉ बुद्धि नाथ मिश्र, डॉ यशवंत कटोच, श्याम सिंह कुटेला, डॉ प्रीतम सिंह व केसर सिंह राय आदि के नाम भी उल्लिखित हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील कुमार उपध्य्याय ने किया। रिपोर्टर – महताब आज़ाद
